लातेहार, अप्रैल 20 -- लातेहार, संवाददाता। पलामू से रांची जाने के क्रम में सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण सिंह ने लातेहार परिसदन में अल्प विश्राम किया। इस दौरान लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पंकज तिवारी ने मंत्री राधाकृष्ण किशोर को जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा की। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। यह भी पढ़ें- पेज का ...