लातेहार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बने संतोष कुमार रंजन
लातेहार, मार्च 15 -- लातेहार, प्रतिनिध। नगर पंचायत को शनिवार को नया उपाध्यक्ष मिल गया। वार्ड संख्या 10 से निर्वाचित वार्ड पार्षद संतोष कुमार रंजन उपाध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या 11 के संतोष कुमार रंजन तथा वार्ड संख्या 15 की वार्ड पार्षद गुड़िया सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान के बाद हुई मतगणना में संतोष कुमार रंजन को 9 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुड़िया सिंह को 6 मत मिले। इस प्रकार संतोष कुमार रंजन ने तीन मतों से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी। एसी राम रविदास व अंचल अधिकारी नंदकुमार राम ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.