लातेहार, अप्रैल 19 -- लातेहार, संवाददाता। लातेहार जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में श्री संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त ने कहा की लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह ज़िले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे। इसके पूर्व जिले के कई पदाधिकारियों ने उपायुक्त श्री कुमार का बुके देकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...