लातेहार, जून 8 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की पहल पर लातेहार जिले के चौकीदारों की वर्षों से लंबित सेवा संपुष्टि (कन्फर्मेशन) प्रक्रिया को गति मिली है। जिला बनने के बाद पहली बार चौकीदारों की सेवा संपुष्टि का मामला निर्णायक चरण में पहुंचा है। प्रशासनिक समीक्षा के उपरांत कुल 76 चौकीदारों के मामलों पर विचार किया गया। इसमें से 55 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शेष 21 मामलों में सेवा अभिलेखों व अन्य आवश्यक दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इन त्रुटियों का शीघ्र निराकरण कर लंबित मामलों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। दस्तावेजों में आवश्यक सुधार के बाद इन चौकीदारों की सेवा संपुष्टि पर भी निर्णय लिया जाएगा। लंबे समय से सेवा संपु...