लातेहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज व सचिव अमलेश बने
लातेहार, जुलाई 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला क्रिकेट संघ (एलडीसीए) की वार्षिक आम सभा सह चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बैठक में पिछले सत्र के दौरान आयोजित क्रिकेट गतिविधियों, खिलाड़ियों की उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। आम सभा के बाद आगामी सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मिहिर टोपनो एवं जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय की देखरेख में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.