चतरा, मई 10 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। बरियातू लातेहार-चतरा सीमा पर बरियातू थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में आज सुबह पुल के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बरियातू थाना पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 35-40 वर्ष के बीच है। पहनावा- भूरा रंग की जींस, सफेद छींटदार फूल शर्ट, अंदर लाल रंग की गंजी, कद काठी ऊंचाई करीब 5 फीट 6 इंच, बदन हल्का मोटा, बाल- गंजा, विशेष- दोनों हाथ बंधे हुए मिले। बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि शव रविवार को नावाडीह गांव में पुल के नीचे से बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- जंगल से अज्ञात शव बरामद हाथ बंधे होने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में उक्त हुलिए के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो या कोई पहचानता हो तो तत...