लातेहार, मई 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चतरा लोस के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से संतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस (18061/18062) के परिचालन को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिल गई है। यह ट्रेन टोरी, लातेहार, बरवाडीह और डालटनगंज होते हुए जयपुर तक जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। नई रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग जयपुर और अन्य शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे अब स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- जयपुर तक सीधी ट्रेन सेवा, मारवाड़ी सम्मेलन का आंदोलन रंग लाया सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह रेल सेवा चतरा लोकसभा क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.