लातेहार कोर्ट में फिर एक हुए पति-पत्नी, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
लातेहार, जून 29 -- लातेहार,संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब लंबे समय से अलग रह रहे कृति देवी और उनके पति जस कुमार उरांव ने आपसी मतभेद भुलाकर फिर से एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। न्यायालय परिसर से दोनों के साथ बाहर निकलते ही उनके तीनों बच्चे दीपक उरांव, रीमा कुमारी और प्रिया कुमारी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कुछ समय पहले तक कानूनी विवाद में उलझा यह परिवार अब एक नई शुरुआत की उम्मीद के साथ घर लौट गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मियों तथा परिजनों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और इसे परिवार के लिए सुखद क्षण बताया। प्रशिक्षित मध्यस्थ व बार एसोसिएशन लातेहार के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शहदेव ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और उन्हें रिश्तों के महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.