लातेहार, सितम्बर 1 -- लातेहार,संवाददाता। जिला मुख्यालय निवासी एवं इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के एलएलएम छात्र रिषभ रंजन ने शानदार उपलब्धि हासिल कर लातेहार सहित पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। एलएलएम में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर उन्हें गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। आगामी 9 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे। स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के भी उपस्थित रहने की संभावना है। रिषभ रंजन वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार के पुत्र हैं। यह भी पढ़ें- तुषार को मिली एलएलएम की उपाधि उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय से हुई है। ...