लातेहार, जून 27 -- लातेहार,प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक लातेहार में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक दो बार या उससे अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर सीएस डॉ राजमोहन खलखो, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अमूल्या लकड़ा एवं ब्लड बैंक की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मशीला चौधरी ने रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र प्रदान किये। मौके पर ब्लड बैंक के लैब टेक्निशियन बिनय कुमार सिंह और हरिशंकर मिश्रा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रक्तदाताओं को आज किया जाएगा सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...