लातेहार के नौ वॉलीबॉल खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन
लातेहार, अगस्त 18 -- लातेहार,प्रतिनिधि। 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड टीम की भागीदारी के लिए आयोजित राज्यस्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता में लातेहार के डे बोर्डिंग बालक-बालिका वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण केंद्र के नौ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड, रांची के तत्वावधान में राज्यस्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता रांची के खेलगांव, होटवार स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लातेहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.