लातेहार के दो युवा एथलीट राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
लातेहार, अगस्त 19 -- लातेहार,प्रतिनिधि। 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 1 से 3 सितंबर तक गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना, पंजाब में होगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में लातेहार के आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के दो प्रशिक्षुओं का चयन हुआ है। जयदीप उरांव का चयन सात स्पर्धाओं वाली व्यक्तिगत एथलेटिक्स प्रतियोगिता तथा आकाश उरांव का चयन मिश्रित रिले दौड़ के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लातेहार और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन जिले के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- लोहरदगा के 10 कराटे खिलाड़ियों का राष्ट्रीय यूथ गेम्स-2026 में चयन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.