लातेहार, मार्च 30 -- लातेहार, प्रतिनिधि। कबड्डी खिलाड़ी रूपा कुमारी और प्रियंका कुमारी का चयन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए झारखंड टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 3 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित हो रही है, जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता 30 मार्च से 1 अप्रैल तक रायपुर में आयोजित की जा रही है। लातेहार जिला कबड्डी एसोसिएशन के मुख्य कोच कृष्ण यादव ने बताया कि भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पारंपरिक खेल कबड्डी को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में वर्षों से गांव-गांव में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है। सासंग गां...