लातेहार, जनवरी 22 -- मनीष उपाध्याय लातेहार। सदर प्रखंड के शीशी पंचायत के बारियातू जागीर गांव की एक नाबालिग लड़की तमिलनाडु में जबरन कब्जे में है। परिजन ने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को लिखित आवेदन देकर बेटी को सुरक्षित घर लाने की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री तक मामले की जानकारी दी गई है। परिवार का कहना है कि बेटी लगातार मानसिक दबाव में है और अगर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जबरन शादी कर दी जा सकती है। परिजन यह भी बता रहे हैं कि बेटी ने फोन पर खुद यह चेतावनी दी कि अगर वह वहां से नहीं निकली तो उसकी शादी होने का खतरा है। यह सुनकर पूरे परिवार में चिंता और डर का माहौल है। कैसे फंसी लड़की, पलायन और दबाव की कहानी करीब सात माह पहले लड़की मजदूरी के लिए तमिलनाडु गई थी। वहां सहेलियों के अलग-अलग काम करने के बाद वह घर लौटने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.