लातेहार, अगस्त 19 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। तीसरी सब-जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लातेहार जिले की टीम बुधवार को रवाना हो गई। चैंपियनशिप झारखंड एथलेटिक संघ एवं धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 21 एवं 22 अगस्त को धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। जिला एथलेटिक्स संघ की सचिव अनुभा खाखा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में लातेहार जिले से कुल 17 प्रतिभागी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इनमें लॉन्ग जंप में राकेश कुमार, ट्रायथलॉन में शुभम कुमार, आस्था मिंज, अंतरी रानी कुजूर, दीपिका कुमारी, अनुप टोप्पो एवं आयुष रंजन सिंह शामिल हैं। वहीं 600 मीटर दौड़ में सुनैना कुमारी, क्रांति कुमारी, सुबीर खेस एवं रोशन साहू, हाई जंप में आकांक्षा मिंज, पेंटाथलॉन में बिनीता लकड़ा, नितिन आर्यन एवं नम्...