लातेहार, फरवरी 28 -- झारखंड के लातेहार जिले में 13 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। बच्ची एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक ये घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है। संदिग्ध शादी समारोह से बच्ची को जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा, 'पीड़िता की मां के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह साफ तौर पर गैंगरेप का मामला है।'बाराती के रूप में शादी में आए बताया जा रहा है कि आरोपी बाराती के रूप में शादी आए थे। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.