गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। एक युवक को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने उसके बैंक खाते से 46 हजार रुपये की ठगी कर डालीर। पुलिस ने साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंकुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिलासपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। फरवरी माह में उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को सरकारी प्रतिनिधि बताते हुए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत खाते में 12 हजार रुपये आने की बात कही। जब पीड़ित ने गूगल पर सर्च किया तो उस नाम की योजना मौजूद थी, जिससे उसे कॉलर पर भरोसा हो गया। जालसाज ने पैसे ट्रांसफर करने के बहाने पीड़ित को यूपीआई प्लेटफॉर्म पर कुछ स्टेप्स फॉलो करने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने प्रक्रिया शुरू की, उसका फोन अचानक हैंग हो गया। कुछ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.