शिवपुरी, नवम्बर 14 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 42वीं किस्त जारी की। इसके तहत 1.24 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 1831 करोड़ रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई। पात्र महिलाओं को 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' के माध्यम से 1500-1500 रुपए मिलेंगे। पिछोर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं का यह आर्थिक सशक्तिकरण राज्य की समग्र समृद्धि में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का गौरव और सम्मान हैं और उनकी गरिमा की रक्षा करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम क...