भोपाल, अक्टूबर 6 -- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक लाडली बहन योजना को बहुत खर्चीला बताया। वे राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम के दौरान सवालों का जवाब दे रहे थे। छतरपुर की बुंदेली कंटेट क्रिएटर बिन्नू रानी के सवालों का जवाब देते हुए सीएम यादव ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री बनने के समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि आर्थिक बोझ इतना भारी होगा। बुंदेली समागम-2026 कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने लाडली बहन योजना को लेकर बिन्नू के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे क्या मालूम था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है, लाडली बहना योजना बहुत खर्चीली साबित हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा था कि सरकार इतना कुछ करने के बाद बेटियों के लिए और क्या योजना बना रही है। बुंदेली ...