शामली, अप्रैल 4 -- शामली। शुक्रवार देर रात्रि शहर के मंदिर हनुमान धाम पर श्री दादी जी सेवा संस्थान द्वारा लाडली दादी झुनझुनू वाली का 24वां विराट वार्षिक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बाहर से आये भजन गायकों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। देर रात्रि हनुमान धाम पर आयोजित श्री दादी जी सेवा संस्थान द्वारा लाडली दादी झुनझुनू वाली का 24वां विराट वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविन्द संगल, पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, योगी तेजपाल सिंह, कुशांक चौहान, अमित सिंह, अनुज गर्ग, अंकित गोयल, मनोज मित्तल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान वृदावन बरसाना से बाई ब्रज रास अनुरागी पूर्णिमा दीदी व शामली से निशांत भागवत पाठक ने सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.