लाठी से हमला कर युवक को किया जख्मी, पिता पुत्र पर केस दर्ज
उन्नाव, जून 29 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के गेंगलामऊ गांव के रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र स्व. शिवपाल ने सोमवार पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार रात वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर तभी पड़ोसी कैलाश पुत्र दर्शन व उसका बेटा रामबाबू गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.