उन्नाव, मई 22 -- नवाबगंज। चौकीक्षेत्र के नवाबगंज कस्बे कुसुम्भी रोड पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दबंगों ने पूर्व सभासद विनय राजपूत की लाठी से जमकर पिटाई कर दी। जिससे पूर्व सभासद गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने दबंग अज्जू व उसके साथी को पकड़ कर मारापीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था मे सीएचसी में भर्ती कराया है।दबंगों ने पूर्व सभासद को घर से बुलाया कहा बात करनी है और बाहर आते ही लाठी से मारा जिससे उसका सिर फट गया। यह भी पढ़ें- चार सगे भाइयों समेत पांच नामजद, तीन अज्ञात पर केस पकड़ा गया युवक ने वसीम नीरज व संदीप सहित आधा दर्जन लोग शामिल होने की बात पुलिस को बताई है। सभी आरोपी सोहरामऊ के हिम्मतघड़ के रहने वाले है। चौकी इंचार्ज मुकल दु...