हरदोई, मार्च 29 -- पचदेवरा। ग्राम कुंवरपुर में जमीन के विवाद में लाठी से पीटकर बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 26 मार्च को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान राधेश्याम पुत्र मैकूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में विनोद की तहरीर पर थाना पचदेवरा में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धाराओं में संशोधन करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई गई। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी जसवंत पुत्र मेवाराम निवासी कुंवरपुर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 27 मार्च को तीन आरोपी बृजेश, अखिलेश और मंजेश को घटना में प्रयुक्त पांच लाठियों के साथ गिर...