औरैया, मार्च 19 -- अछल्दा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी अवनीश ने गांव के ही कुछ लोगों पर लाठी-सरिया से हमला कर घायल करने और नकदी व मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अवनीश ने पुलिस को बताया कि वह 14 मार्च की सुबह करीब 7:30 बजे अपने चाचा कल्लू के साथ बिल्डिंग मैटेरियल लेने अछल्दा जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर मुहम्मदाबाद चौराहे पर पहुंचा, तभी सफेद रंग की ईको कार से गांव के ही विजय प्रकाश, अरविंद और सीमा समेत दो अज्ञात व्यक्ति उतर आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अवनीश और उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर अवनीश की जेब से 31 हजार रुपये और ओप्पो मोबाइल लेकर फरार हो गए। शोर सुनकर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.