हापुड़, मार्च 15 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मुरादपुर रोड पर बाइक पर जा रहे युवक पर तीन आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव श्यामपुर निवासी कपिल ने बताया कि सात मार्च को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह गढ़ रोड से मुरादपुर रोड स्थित अपनी दुकान पर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ रोड से मुरादपुर रोड की ओर मुड़ा, तभी मुरादपुर रोड गली नंबर-दो के अंशुल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि आरोपियों ने चलते हुए ही बाइक पर उसपर लाठी-डंडों, बेल्ट आदि से हमला कर घायल कर दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.