लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को लहूलुहान किया
गाज़ियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम क्षेत्र की बांबे कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना का विवरण सिहानी गांव स्थित चमन कॉलोनी में रहने वाले दीपक ने बताया कि 31 मई की शाम करीब आठ बजे वह किसी काम से बांबे कॉलोनी निवासी अपने भाई दलीप के घर गया था। इस दौरान वह अपने भाई रंजीत के साथ घर के पास स्थित चौराहे पर खड़ा था। आरोप है कि तभी पास में ही रहने वाले शादब और मोनू वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों भाई संभल नहीं सके और आरोपियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.