फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। ललौली थाना के धरमपुर मजरे कोण्डार गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दो अप्रैल की रात उसका चचेरा भाई सौरभ बिना बात गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने महाखेड़ा गांव से अपने साथी विमल, अनुज और कृष्णपाल को बुला लिया। चारों ने मिलकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.