मुजफ्फर नगर, मई 29 -- बुढ़ाना। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट व कार तोड़फोड़ करने वाले सात अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। गत 26 मई को राजा पुत्र पवन निवासी ग्राम कुरालसी थाना बुढ़ाना अपने साथी देवा व शिव प्रताप के साथ स्विफ्ट कार से कस्बा बुढ़ाना आया था, जहां पर निखिल निवासी कुरथल थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर ने अपने 5-7 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर राजा व विकास के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी थी। मामले में बुढ़ाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने 22 वर्षीय मान सिंह पुत्र गुलवीर, 20 वर्षीय आकाश पुत्र दुष्यन्त, 23 वर्षीय रितिक पुत्र विनोद, 20 वर्षीय दिक्षु उर्फ आशीष पुत्र अजीत, 20 वर्षीय नवरतन प्रताप पुत्र सतेन्द्र , 20 वर्षीय निखिल पुत्र कंवरपाल व वतन पुत्र ब्रहम्च...