लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप, चार पर केस
संभल, मई 16 -- थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी मुकेश खड़ागवंशी ने चार लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुकेश खड़ागवंशी पुत्र महेंद्र के अनुसार एक मई की रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान पड़ोसी का छप्पर उनके दरवाजे पर आकर गिर गया, जिससे उनके चाचा के घर के सामने की नाली बंद हो गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचीं पत्नी कृष्णा और मां कांति के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर धनारी थाना पुलिस ने मदन, सुखराम, मालादेई और सविता के खिलाफ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.