हापुड़, जनवरी 8 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में एक युवक के साथ तीन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात के ग्राम असौड़ा के मोहल्ला अहसान नगर निवासी नसरीन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 4 जनवरी को की शाम को करीब चार बजे उसका पुत्र अनस ट्याला रोड पर खड़ा था। खेलने को लेकर मोहल्ले के ही दानिश, गुल्ली, इमरान ने उसके पुत्र के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में पुत्र के आंख में चोट लगनी है। पुत्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.