बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। चौखड़िया गांव से शहर स्थित घर आ रहे मामा भांजा को घेर कर हमलावरों ने मारपीट की। जिसके चलते मामा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और दो के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाली के नौव्वागढ़ी घसियारीपुरा निवासी कुशमेन्द्र चौधरी पुत्र रामराज चौधरी शुक्रवार रात अपने भांजे अंकुर चौधरी के साथ बाइक से चौखड़िया गांव से शहर लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जब वे मैदानी बाबा मंदिर के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि अंकित पांडेय उर्फ अजय और मोहित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मामा-भांजे को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते दो...