काशीपुर, मई 31 -- काशीपुर, संवाददाता। महुआखेड़ागंज क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर 68 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में मृतक के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।घटना का विवरण जानकारी के अनुसार नगर पालिका महुआखेड़ागंज के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अनीस अहमद के परिवार में आगामी नौ जून को दो भतीजियों का विवाह होना है। शादी की तैयारियों के चलते परिवार शनिवार को विवाह में देने के लिए कुछ सामान लेकर आया था। घर के सामने पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण परिवार के मुखिया अफजल अहमद (68) ने...