लाठी डंडों से पीटकर युवक की निर्मम हत्या, तीन लोग घायल
अंबेडकर नगर, मई 31 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव में शनिवार की रात्रि मामूली कहासुनी के बाद लाठी डंडों से पीटकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लिया है। डीआईजी सोमेन वर्मा ने घटना की जानकारी लेते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं देर शाम को मुकदमे में चार और लोगों को नामजद करने की मांग करते हुए परिजनों ने शव को दफन करने से मना कर दिया। पुलिस प्रशासन परिजनों से मान मनौवल करने में जुटा था। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी मोहम्मद साहिल, जमशेद, यासीन और गुलाम अशरफ शनिवार की शाम दो बाइक से लखनियां गांव दूध और कोल्ड ड्रिंक लेने गए थे। बताया जाता है कि लौटते समय लखनियां पंचायत भवन के पास कुछ युवक सड़क के बीच बैठे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.