उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। आदर्शनगर निवासी सोनी पत्नी महादेव ने बताया कि वह मूल रूप से अचलगंज के ग्राम हडहा की रहने वाली हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके पति और बेटा स्वपनेश एमएस पब्लिक विद्यालय से लौट रहे थे। आरोप है कि आदर्श नगर स्थित नटवा बाबा मंदिर के पास पहले से मौजूद शिवकरन पुत्र नन्हू लाल सोनकर, शिवा, शुभम व सोनी पत्नी शिवकरन सहित अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हमला कर दिया। इस हमले में पति का बायां पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटे को भी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.