लाठी-डंडों से ट्रैक्टर चालक को पीटा
गुड़गांव, मई 24 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। फर्रुखनगर-झज्जर रोड पर राजू होटल के समीप दो बाइक पर सवार छह युवकों ने एक ट्रैक्टर को रूकवाकर उसके चालक को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। सभी युवकों ने अपने मुंह को ढका हुआ था। भीड़ इकट्ठा होने पर युवक भाग निकले। इस सिलसिले में थाना फर्रुखनगर में मामला दर्ज हुआ है। यह घटना गत 15 मई की है। हांसी के गांव मोहला निवासी जयवीर ने पुलिस को बताया कि वह तूड़ी बेचने का काम करता है। सुबह सवा छह बजे राजू होटल के समीप पहुंचा तो उसके ऊपर हमला हो गया। इस हमले में वह बेहोश हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.