फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- नवाबगंज। थाना नवाबगंज के गांव उखरा निवासी एक युवक मंगलवार शाम नगर के पेट्रोल पम्प तिराहे के पास लगी रेडी पर चाट खा रहे थे। उसने रेडी मालिक से चाट में डालने के लिए मसाला मांगा तो रेडी मालिक ,युवक को गाली गलौज करने लगा। युवक ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो रेडी मालिक व उसके साथियों में लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में युवक काफी चोटिल हो गए। बुधवार सुबह थाने पहुंचकर उसने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.