मैनपुरी, मार्च 26 -- कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप दबंगों ने कार सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की और युवकों को बाहर खींचकर लाठी-डंडों व सरियों से बेरहमी से पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम रतनपुर किरकिच निवासी प्रेमप्रकाश शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई नमन शाक्य अपने दोस्त छोटू चौहान के साथ कार से भोगांव आया था। मंगलवार 23 मार्च की शाम करीब 7:40 बजे जब वह लोग आरएस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रतनपुर किरकिच निवासी पंकज शाक्य, चंद्रप्रकाश उर्फ करू, महेंद्र सिंह और अजय उर्फ भूरा ने लाठी, सरिय...