लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला
हापुड़, अगस्त 6 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी के रास्ते से अपने घर आ रहे एक युवक को चार युवकों ने लोहे की रॉड से सिर व नाक पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी शुएब ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 4 अगस्त की दोपहर को वह ढाई बजे भैंस बेचकर वापस लघर लौट रहा था, जैसे ही वह इंद्रगढ़ी के रास्ते पर पहुंचा तो मेरठ गेट पुलिस चौकी निवासी फैजान, कोटला निवासी अय्या, जुनैद व एक अज्ञात युवक मिल गए। चारों युवकों ने उसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.