लाठी-डंडों, पत्थरों और गोलियों की गूंज से कांपा गांव
बदायूं, जून 25 -- बिसौली। जमीन के विवाद में दो पक्ष इस तरह आमने-सामने आए कि पूरा इलाका दहल उठा। वायरल वीडियो में हालात ऐसे दिखाई दे रहे हैं मानो प्राचीन काल का कोई युद्ध चल रहा हो। लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, भाले और फायरिंग के बीच लोग जान बचाते नजर आए। घायलों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बवाल चरम पर पहुंच चुका था। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसेरा गांव का है, जहां खेत की मेढ़ और जमीन के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना विवाद बुधवार को हिंसक टकराव में बदल गया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनाव बना हुआ था और इसे लेकर राजस्व विभाग से लेकर पुलिस तक शिकायतें की गई थीं, लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी सत्यवीर ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.