हापुड़, मई 4 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा में छेड़खानी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति को लाठी डंडों और चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को बचाने आए लोगों के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि चौकी पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा निवासी सलमान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी सिराजु‌द्दीन आए दिन अपनी पोती से छेड़खानी का आरोप लगाकर लोगो से पैसे ऐठने का काम करता है । यह भी पढ़ें- लाठी डंडों, चाकू से वार कर व्यक्ति को किया घायल एक मई को सिराजु‌द्दीन अपने बेटो रहीसु‌द्दीन, राशिद, आसिफ, फिरोज के साथ लाठी डंडों, त...