लाठी-डंडे से मारपीट कर किया घायल, दो पर रिपोर्ट दर्ज
मेरठ, जून 25 -- मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर जैन शिकंजी ढाबे पर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिससे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों के खिलाफ लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा निवासी प्रत्यक्ष ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार वह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी ढाबे पर गया था। इस दौरान वहां मौजूद गांव धनौटा निवासी कृष गुर्जर व गांव नालपुर निवासी आशीष गुर्जर को कमलवीर गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी पर उपचार के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.