गोपालगंज, मार्च 11 -- गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव स्थित एक मंदिर के पास बुधवार को एक मछली विक्रेता को पटेया मछली का अधिक दाम मांगने का आरोप लगाकर दो युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। जख्मी मछली विक्रेता को इलाज के लिए मांझा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मिश्रवलिया गांव निवासी अख्तर अली पटेया मछली लेकर बेचने के लिए गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और मछली का भाव पूछने लगे। जब मछली विक्रेता ने छह सौ रुपये प्रति किलो कीमत बताई तो दोनों युवक नाराज हो गए और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.