आजमगढ़, अप्रैल 11 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पियरी धर्मशाला के समीप गुरुवार देर शाम लाठी-डंडे से पीटकर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी 26 वर्षीय रोशन पुत्र स्वर्गीय रामनिहोर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार देर शाम वह अपनी मां प्रभावती देवी से बाजार में लौंगलता खाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब नौ बजे चचेरे भाई को किसी ने फोन कर सूचना दी कि रोशन पियरिया धर्मशाला के समीप घायलावस्था में पड़ा है। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल रोशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इस पर परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पत...