सराईकेला, अगस्त 3 -- सरायकेला। खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में घर की मरम्मत को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। यहां एक पड़ोसी युवक ने 69 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस ने घटना के दो दिन बाद रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पदमपुर निवासी जगदीश प्रसाद केसरी (69 वर्ष) के मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान उनके पड़ोसी संदीप कुमार केसरी ने वहां पहुंच कर काम रोकने के लिए कहा। जब जगदीश प्रसाद ने काम रोकने से मना किया तो आरोपी संदीप गुस्से में आ गया और उसने लाठी-डंडे से बुजुर्ग पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग जगदीश के सिर ...