सोनभद्र, मार्च 29 -- सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने शनिवार को दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैजनाथ निवासी रामजनम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही रामबली और उनकी पत्नी माया देवी ने विवाद के दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसे और डंडे से हमला कर दिया, जिससे रामजनम को चोटें आईं। बताया गया कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने उपचार कराने के उपरांत पुलिस को सूचना दी। रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.