गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र के सुंदरपुरी निवासी नरसिंह भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर की रात उनका भाई भूपेंद्र भाटी, उसकी पत्नी, साले, दो दोस्त समेत चार अन्य उनके साथ झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर सभी ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें उन्हें, उनकी पत्नी और भांजे को गंभीर चोटें आई हैं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...