प्रयागराज, अप्रैल 23 -- पूरामुफ्ती में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बेगमपुर निवासी दिनेश सिंह के अनुसार, वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही आकाश कुमार और अहमदपुर पावन का संदीप सिंह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और तमंचे की मुठिया से उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पूरामुफ्ती पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.