लाठी चार्ज से नाराज अधिवक्ताओं का तहसीलदार को ज्ञापन
बरेली, मई 20 -- फरीदपुर, संवाददाता।लखनऊ में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज से नाराज फरीदपुर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर घोर निंदा की है। अधिवक्ताओं में इसे लेकर भारी रोष है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार अजय सिंह को दिया है। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में मांग की कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच करवा कर निर्दोष अधिवक्ता साथियों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाए, अधिवक्ता साथियों के बैठने के लिए चैंबरों की व्यवस्था भी की जाए। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते ज्ञापन सौंपा उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.