चंदौली, जुलाई 23 -- चंदौली। दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज और नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से निकले मार्च को सकलडीहा त्रिमुहानी के पास पुलिस ने मार्च को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसजन और पुलिस की हल्की नोंक-झोंक भी हुई। इसके बाद नाराज कांग्रेसी वहीं सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कांग्रसेजनों ने शिक्षामंत्री का इस्तीफा और लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के खिलाफ िनकाला मार्च, गरजे छात्र इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्...