प्रयागराज, अगस्त 11 -- झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में दिशा छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन के चंद्रप्रकाश ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रशांत ने कहा कि छात्र-युवा आंदोलनों को दबाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। इस अवसर पर आकाश, प्रियांशु, जय, चंद्रप्रकाश, विधि, सुहानी, विशेष और पीयूष आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों पर पुलिस द्वारा किये लाठी चार्ज की निंदा यह भी पढ़ें- अगर सफेद झूठ कुछ होता है तो...; झारखंड के मंत्री के बयान पर ऐसा क्यों बोले प्रदर्शनकारी छात्र यह भी पढ़ें- आइसा जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने...